कहते हैं खबर तब बनती है जब आदमी कुत्ते को काटता है मगर यहाँ खबर तब भी बनी जब आदमी ने सांप को काट खाया ..मामला कैलीफोर्निया का है जहां ४५ वर्षीय डेविड सैंक को पुलिस ने इसलिए गिरफ्तार कर लिया है कि उसने अपने पड़ोसी के पालतू अजगर को काट लिया....मगर डेविड सैक का कहना था कि उसे कुछ याद नहीं ,वह नशे में था ...
बिचारा घायल अजगर और दोषी (इनसेट)
जख्मी अजगर की पशु चिकित्सालय में आपात चिकित्सा हुयी और उसकी सर्जरी भी करनी पडी ,टाँके लगाए गए .सांप पालतू था और उस पर दांत गडाते हुए आरोपी से अजगर को पड़ोसियों ने तुरंत मुक्त कराया और पुलिस के अगले कुछ मिनटों में पहुँचने पर भी आरोपी के मुंह पर खून लगा हुआ था .जीवों के प्रति निर्दयता और अत्याचार को लेकर उस पर मुकदमा दर्ज हो गया है और उसे लम्बी सजा भी मिल सकती है ...
अजगर को लगे टाँके
पालतू अजगर द्वारा सैक को उकसाया, डराया तक नहीं गया था ..फिर भी उसने सांप को काटा और इसलिए अब भुगते ...जरा इसकी तुलना भारतीय परिदृश्य से तो करें जहां सांप को देखने मात्र से उसे मार डालने की परम्परा है..उसे अस्पताल ले जाना? बिलकुल अकल्पनीय !यहाँ तो लोग आदमी को भी अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाते ..वह घर या कहीं रास्ते में ही दम तोड़ देता है!
| अगर आपको 'सर्प संसार' का यह प्रयास पसंद आया हो, तो कृपया फॉलोअर बन कर हमारा उत्साह अवश्य बढ़ाएँ। |
|---|




9 comments:
चलो अजगर की जान तो बच गयी है।
आपके इस सुन्दर प्रविष्टि की चर्चा दिनांक 05-09-2011 को सोमवासरीय चर्चा मंच पर भी होगी। सूचनार्थ
नशा दारु दा ..
निराला पोस्ट.
निराला पोस्ट.
आदमी जानवर से ज्यादा क्रूर है, यह बार-बार प्रमाणित होता है।
------
क्यों डराती है पुलिस ?
घर जाने को सूर्पनखा जी, माँग रहा हूँ भिक्षा।
कमाल है जी.
अच्छी सनसनी खेज खबर.
समय मिलने पर मेरे ब्लॉग पर आईयेगा.
आपके दूसरे ब्लॉग पर टिपण्णी नहीं हो पा रही है.
ये है इन्सानियत! खबर अनपेक्षित है इसलिये आश्चर्य भी हुआ और दुख भी हुआ कि इन्सान है जानवर से भी गया गुज़रा…!
अमीर देशों की निराली बातें ।
Post a Comment